-
Advertisement
Travelers | Green Field Highway | Ambala-Mohali |
हिमाचल से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए सफर अब आसान होने जा रहा है। अब उन्हें चंडीगढ़ और डेराबस्सी के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। केंद्र सरकार की तरफ से बनाए जा रहे अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे का काम अब रफ्तार पकड़ चुका है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अंबाला से मोहाली तक का सफर करीब 40 से 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर रोजाना करीब 80 हजार वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट को इसी साल के अंत तक पूरा करना है। अब तक मोहाली से अंबाला जाने के दो मार्ग हैं। पहला जीरकपुर-डेराबस्सी पुराना रूट है। यह सबसे सीधा और ज्यादा इस्तेमाल होने वाला रास्ता है। दूरी 40 से 45 किमी है और समय 1 से डेढ़ घंटा लगता है। जीरकपुर और डेराबस्सी में अकसर जाम लगता है, इसलिए देरी हो जाती है। वहीं, बनूड़ से राजपुरा रास्ता एक वैकल्पिक रास्ता है। यह जाम से बचने वाला रास्ता है। दूरी करीब 50.55 किमी.थोड़ा लंबा है और समय करीब 1 घंटा लगता है।

