-
Advertisement
Petrol-Diesel | Oil Companies | Himachal
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शिमला में पेट्रोल का दाम बढ़कर 102.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है । पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों ने सरकार और तेल कंपनियों के खिलाफ विरोध जताया। लोगों का कहना है कि अगर 2-3 रुपये की बढ़ोतरी होती तो उतनी दिक्कत नहीं होती, लेकिन हर रोज दाम बढ़ाना गलत है। उनका कहना है कि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है । जानिए क्या बोले लोग

