-
Advertisement
Himachal BJP | Candidate Surveys | Electoral Strategy |
हिमाचल में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भले ही अभी समय हो लेकिन प्रदेश की राजनीति में अंदर खाते हलचल बढ़ने लगी है। BJP ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है, इसके माध्यम से संभावित उम्मीदवारों को लेकर जनता की राय जानी जा रही है। पार्टी से जुड़े लोगों, आम मतदाताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से फोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। कॉल के दौरान न केवल संभावित दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है,

