-
Advertisement
Accident | Big Breaking | Himachal |
हिमाचल में श्री रेणुका जी के दर्शनों के लिए आ रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिससे परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व दो बेटियां शामिल हैं। जबकि व्यक्ति की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। चौथा मृतक इनका रिश्तेदार है। ये सभी हिमाचल में श्री रेणुका जी में दर्शन के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि हिमाचल की सीमा पर कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में पहाड़ी की ढलान से उतरते वक्त ट्रक असंतुलित हो गया। दो बाइकों पर सवार ये परिवार उस वक्त पहाड़ी की चढ़ाई पर थे। ये सभी एक रेलिंग के पास अटक गए और असंतुलित होकर मक्के से भरा ट्रक रॉन्ग साइड आकर इनके ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मक्के से लदे ट्रक के नीचे दबी लाशें निकालना चुनौती थी। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक को खाली करना शुरू किया। क्रेन ने ट्रक के ऊपर उठाया, जिसके बाद लाशें निकाली गई जो बुरी तरह से कुचली जा चुकी थी। क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे से जब लाशें निकालीं तो वो टुकड़ों में बंट चुकी थी। दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू निकल आए। प्रभावित परिवार चुहड़पुर का रहने वाला था।

