-
Advertisement
Extra Marital Affair | Married Woman | Compromising Position |
एक महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके बाद गांव में बवाल हुआ। पंचायत और आपसी समझौते के जरिए मामला शांत कराया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, थानाध्यक्ष , मुखिया, सरपंच और दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। विवाह संपन्न होने के तुरंत बाद सामाजिक दबाव और आपसी सहमति के तहत नवविवाहित जोड़ा गांव छोड़कर बाहर चला गया है। दोनों के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग 14 साल और दूसरे की 11 साल है। महिला का पहले वाला पति टोटो टालक है। प्रेमी के साथ पकड़ाने के बाद पति ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था। मामला नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र से जुडा हुआ है।

