-
Advertisement
Eyesight | Banaude Mahadev Temple | Vibhuti |
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव मंदिर में दर्शन के बाद एक श्रद्धालु ने आंख की रोशनी लौटने का दावा किया है। पंजाब के होशियारपुर निवासी लवली का कहना है कि ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई थी। महादेव मंदिर में दर्शन करने और विभूति -टीका लगाने के बाद उन्हें फिर से दिखाई देने लगा है। अपने अनुभव रिश्तेदारों को बताते हुए लवली की आंखें भी नम हो गईं। वह हाथ जोड़कर महादेव का शुक्रराना करते रहे। लवली का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

