- Advertisement

दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं की बस पलटी, हादसे में दो की मौ#त, सात घायल
Himachal Accident: उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर के समीप दियोटसिद्ध–शाहतलाई मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रविवार रात पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर आई एक निजी बस (PB 03B J1975) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु बाबा बालकनाथ जी के दर्शन करने के बाद वापस शाहतलाई की ओर लौट रहे थे। बिलासपुर और हमीरपुर जिला की सीमा पर अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने चलाया राहत कार्य
घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा और सहायक मंदिर अधिकारी सुरम सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंचे। न्यास प्रशासन की एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया।
घटना की पुष्टि करते हुए SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि तलाई थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ घायलों का विवरण जुटाया जा रहा है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

