- Advertisement

HPBOSE: मैट्रिक और जमा दो के पात्र छात्रों के लिए ‘विशेष अवसर परीक्षा’ के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि
HPBOSE :हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने मार्च-2026 की मैट्रिक (10वीं) और जमा दो (12वीं) वार्षिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद पात्र घोषित किए गए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने इन छात्रों के लिए ‘विशेष अवसर परीक्षा’ हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 03 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है।
376 विद्यार्थियों को मिला विशेष अवसर
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के बाद मैट्रिक (10वीं): 222 पात्र अभ्यर्थी व जमा दो (12वीं): 154 पात्र अभ्यर्थी यानी कुल 376 पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का यह विशेष अवसर प्रदान किया गया है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
बिना विलंब शुल्क (Without Late Fee)06 अगस्त 2026
₹1000 विलंब शुल्क के साथ (With Late Fee)10 अगस्त 2026
पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार केवल अपने संबंधित विद्यालयों के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों की सुविधा के अनुसार मिलेंगे परीक्षा केंद्र
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि अभ्यर्थियों को यथासंभव उनके निकटतम परीक्षा केंद्र दिए जाएं, ताकि उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।स्कूलों और छात्रों के लिए निर्देशछात्रों के लिए: बोर्ड ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपने स्कूल प्रशासन के लगातार संपर्क में रहें।
स्कूल प्रमुखों के लिए
डॉ. शर्मा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संस्थाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते सभी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन सुनिश्चित करवाएं, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए।डॉ. शर्मा ने दोहराया कि शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और उन्हें समयबद्ध व न्यायसंगत अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अमित महाजन
