- Advertisement

चंबा के चुराह में भीषण सड़क हादसा: ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौ#त, 11 घायल
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल चुराह में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर उस समय हुआ, जब शर्मा ट्रैवलर्स की एक निजी बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी। मृतकों में बस का चालक और कंडक्टर भी शामिल हैं।
चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आठ की मौ#त हो गई। कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में 20 से 25 यात्री थे।@Agnihotriinc @himachalpolice @jairamthakurbjp @BJP4Himachal @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/3FpImfUC2Y
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 8, 2026
रवाना होने के 3 किलोमीटर बाद हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। सफर शुरू करने के महज तीन किलोमीटर बाद चालुज मोड़ के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई से होते हुए नीचे की सड़क पर जा गिरी। हादसे के समय बस में कुल 18 यात्री सवार थे।
ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, अस्पताल में भर्ती घायल
धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर एकत्र हो गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बस के भीतर से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया। घायलों में से करीब सात लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मलबे के नीचे दबे होने की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बस को सीधा करने और राहत कार्य का सिलसिला जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया, “हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया है। घायलों का सिविल अस्पताल तीसा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की गहन जांच की जा रही है।”
मनोज ठाकुर
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
