-
Advertisement
सिरमौर में भीषण हादसा: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो; 4 की मौ#त, 5 गंभीर
Himachal Accident: सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह उपमंडल के गतलोग क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू
देर रात हादसे की तेज आवाज सुनते ही स्थानीय निवासी तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जगदीश की डेडबॉडी लेकर गांव लौटते वक्त हादसा
इस हादसे में हादसे में राजेंद्र (37), देसराज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) की मौत हो गई, जबकि बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेंद्र और कपिल (ड्राइवर) घायल हुए हैं। सभी संगड़ाह क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
दरअसल, इनके गांव के ही जगदीश शर्मा का बीते मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सभी लोग बोलेरो कैंपर में सवार होकर रात में गांव लौट रहे
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए चारों लोगों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक दृष्टि में गाड़ी का अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
एच के पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
