-
Advertisement
शाहपुर के भलेड में सड़क हादसे ने छीनी 3 जिं#दगी, खड्ड में गिरी बाइक -दरिणी पंचायत के तीन चिराग बु#झे
Kangra Accident: जिला कांगड़ा के अंतर्गत शाहपुर उपमंडल के भलेड में बीती रात एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क से नीचे गहरी खड्ड में जा गिरी, जिससे उस पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक दरिणी पंचायत के चनैना गांव के निवासी बताए जा रहे है। मृतकों की पहचान अशोक कुमार (36 वर्ष), पुत्र जोगिंदर पाल,पवन कुमार (27 वर्ष), पुत्र केवल कुमार व प्रिंस कुमार (19 वर्ष), पुत्र पुराण चंद के रूप में हुई है।
गुग्गा डेरा से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक दूली में आयोजित गुग्गा डेरा कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे बीती रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी भलेड के समीप यह हादसा हो गया।
रात में नहीं लग सका हादसे का सुराग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हादसा बीती रात काफी देर से हुआ, जिसके कारण अंधेरे में किसी को भी इसका पता नहीं चल सका। समय पर मदद न मिल पाने और रातभर खड्ड में पड़े रहने की वजह से युवकों ने दम तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शवों को देखा, तब जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
खराब सड़कें बनीं हादसे की वजह, विधायक व पुलिस मौके पर
घटना का कारण सड़क की खस्ताहाल स्थिति और रात का अंधेरा माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया भी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव प्रशासनिक व आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से पूरे चनैना गांव और आसपास के इलाकों में मातम छाया हुआ है।
राहुल कुमार
