-
Advertisement
‘डोगेश भाई’ बने किसान! मालिक की गैरमौजूदगी में पंजों से की खेत की सिंचाई, वीडियो वायरल
Viral Video: इंसान और पालतू जानवरों, खासकर कुत्तों के बीच का रिश्ता हमेशा से ही बेहद भावनात्मक और वफादारी भरा माना गया है। सोशल मीडिया पर अक्सर ‘डोगेश भाई’ के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ते ने अपने मालिक के प्रति ऐसी जिम्मेदारी दिखाई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और भावुक है।
क्या है इस वायरल वीडियो में?
वीडियो में कुत्ते की मासूमियत और ईमानदारी साफ झलक रही है। दरअसल, खेत में सिंचाई का काम चल रहा था, लेकिन मालिक वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में इस वफादार कुत्ते ने मोर्चा संभाला। कुत्ता अपने पंजों से लगातार मिट्टी हटाकर पानी के लिए रास्ता बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुत्ते की इस मेहनत से पानी बिना किसी रुकावट के खेत के हर कोने तक आसानी से पहुंच रहा है।
खेत के मालिक को अर्जेंट काम आ गया था, इसलिए खेत की जिम्मेदारी अपने कुत्ता को दे कर के चले गए… pic.twitter.com/vOaCLR57k1
— निधि अम्बेडकर (@nidhiambedkar) September 10, 2026
@nidhiambedkar के एक्स हैंडल के शेयर किए गए इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इसे इंसान और जानवर के अटूट प्रेम का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा, “पालतू जानवर बराबरी से मदद करते हैं।” वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, “मनुष्य से ज्यादा जानवर वफादार होते हैं। कुछ यूजर्स ने वीडियो को फनी अंदाज में भी लिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर मालिक ऐसे 7-8 कुत्ते पाल लेगा तो उसके तो मजे हैं।” एक अन्य ने लिखा, “डोगेश भाई की समझदारी से मालिक तो बेफिक्र हो गया है।”
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
