-
Advertisement
निशानेबाजी और तीरंदाजी में बरसे मेडल: एशियन गेम्स में भारत ने जीते 4 स्वर्ण, मेडल टैली में ईरान को पछाड़ा
Asian Games 2026: जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें से तीन स्वर्ण पदक तीरंदाजी (आर्चरी) और एक निशानेबाजी (शूटिंग) में आया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है, जिनमें 10 गोल्ड शामिल हैं। पदक तालिका (मेडल टैली) में भारत अब ईरान को पछाड़कर 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
तीरंदाजी और निशानेबाजी में स्वर्णिम निशाना, टूटे रिकॉर्ड
कंपाउंड आर्चरी के टीम इवेंट में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए तीनों गोल्ड डिफेंड कर लिए हैं:
महिला आर्चरी टीम: दिन का पहला गोल्ड भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड इवेंट में जीता। इसी के साथ टीम ने 2014 में साउथ कोरिया द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
मिक्स्ड आर्चरी टीम: दूसरा गोल्ड मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने दिलाया। चिकिता का इस एशियन गेम्स में यह दूसरा गोल्ड है।
मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग: तीसरा गोल्ड नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में दिलाया। इस जोड़ी ने कतर के एशियन रिकॉर्ड (20 जनवरी को दोहा में बना) को तोड़ दिया है। एशियाड के इतिहास में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को पहली बार गोल्ड मिला है।
पुरुष आर्चरी टीम: दिन का चौथा गोल्ड कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में साहिल, गणेश और कुशल की तिकड़ी ने देश की झोली में डाला।
मुक्केबाजी: लवलीना सहित 3 बॉक्सर्स फाइनल में
मुक्केबाजी रिंग से भी भारत के लिए अच्छी खबर है। भारत के तीन खिलाड़ी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गए हैं:
ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नताल्या को 3-2 से रोमांचक मुकाबले में मात दी।
पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल और महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में परवीन हुड्डा ने भी अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है।
वहीं, प्रिया और कपिल को अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
स्क्वॉश: पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची, एक और मेडल पक्का
भारत की पुरुष स्क्वॉश टीम ने क्वार्टर फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है। अब सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत का कड़ा मुकाबला मलेशिया से होगा।
मैच में वीर चोटरानी ने शानदार खेल दिखाते हुए बदर अलमोगरेबी को 3-1 (12-10, 8-11, 11-0, 11-5) से हराया। इसके बाद अभय सिंह ने अम्मार अल-तमीमी को 3-0 (11-3, 11-4, 11-8) से एकतरफा शिकस्त देकर टीम को जीत दिलाई।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
