-
Advertisement
आम जनता को झटका या राहत: आज महीने की शुरुआत के साथ बदल गए ये अहम नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
Rule Changes from October:आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। पहली तारीख से ही आम लोगों की जिंदगी और जेब से जुड़े कई नियमों में बड़े बदलाव हो गए हैं। अगर आप यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करते हैं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं या आपके घर में LPG सिलेंडर आता है, तो ये बदलाव सीधे आपसे जुड़े हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने से क्या-क्या बदल गया है:
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की लागत बढ़ेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
LPG सब्सिडी के लिए e-KYC अनिवार्य: अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो अब आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना e-KYC वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला 14.2 किलो का सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। ऐसे ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले छोटे सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदने होंगे। सरकार ने यह कदम फर्जी कनेक्शनों पर लगाम लगाने के लिए उठाया है।
SBI सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए ATM नियम बदला: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सैलरी अकाउंट होल्डर्स अब किसी दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में केवल 5 बार ही फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे (पहले यह सीमा 10 बार थी)। इसके बाद लेनदेन करने पर चार्ज लगेगा। इस सीमा में कैश निकालने के अलावा बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना भी शामिल है। हालांकि, SBI के अपने ATM से सैलरी अकाउंट होल्डर्स पहले की तरह ही अनलिमिटेड फ्री लेनदेन कर सकेंगे। सामान्य बैंक खातों के ATM नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
15 अक्टूबर से UPI पेमेंट पर लगेगा MDR: 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी का MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लागू होगा। ध्यान दें कि यह चार्ज ग्राहकों पर नहीं, बल्कि व्यापारियों (मर्चेंट्स) पर लागू होगा। छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए ₹1 लाख तक के लेनदेन को इस चार्ज से मुक्त रखा गया है। बैंकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि मर्चेंट यह चार्ज ग्राहकों से न वसूलें।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की कीमतों में बढ़ोतरी :फेस्टिव सीजन के दौरान टीवी, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स खरीदना थोड़ा महंगा हो जाएगा। इनपुट कॉस्ट और कस्टम्स ड्यूटी में बदलाव के कारण कंपनियों ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं। उदाहरण के तौर पर, LG के एयर कंडीशनर की कीमतों में 5 से 7 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (Bulk FD) के नए नियम: आरबीआई (RBI) के नए निर्देशों के अनुसार, बैंकों को बल्क एफडी (Bulk FD) की ब्याज दरें हर कामकाजी दिन सुबह 10:00 बजे तक (अधिकतम 10:10 बजे तक) ऑनलाइन जारी करनी होंगी। इसके साथ ही, एक ही तारीख पर जमा की गई एफडी रकम पर मिलने वाली ब्याज दरें पूरी तरह समान रखनी होंगी।
NPS खाता खोलना हुआ महंगा: आज से से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और एनपीएस लाइट के नियमों में संशोधन किया गया है। अब जो ग्राहक पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoP) यानी सर्विस प्रोवाइडर के जरिए नया एनपीएस खाता खोलेंगे, उन्हें प्रति PRAN (Permanent Retirement Account Number) ₹200 का जॉइनिंग चार्ज देना होगा।
पंकज शर्मा
