-
Advertisement
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ धमाका: पाकिस्तान को 19 रन से धूल चटाकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡 🥇
Congratulations #TeamIndia for successfully defending the Asian Games Gold Medal 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/sg7z4dhUzH
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
अभिषेक और तिलक के तूफानी अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 28 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में 4 छक्कों की बदौलत 51 रन बनाए। इन तूफानी पारियों के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
T20I में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर (211/6) बनाया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत का उच्चतम स्कोर 192/5 रन था, जो 2012 में अहमदाबाद के मैदान पर बना था।
हसन नवाज की पारी बेकार, भारतीय गेंदबाजों का सधा हुआ प्रदर्शन
212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से हसन नवाज ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी। हसन ने 96 रनों की शानदार पारी खेली और सईम अयूब ने 29 रन का योगदान दिया, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज पार कराने में नाकाम रहे। पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।भारत की ओर से गेंदबाजी में वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान को लक्ष्य से 19 रन दूर रोक दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर एशियाई खेलों में अपना परचम लहराया है।
परिणाम: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया।
भारत का स्कोर: 211/6 (20 ओवर)
पाकिस्तान का स्कोर: 192/6 (20 ओवर)
स्टार परफॉर्मर्स: अभिषेक शर्मा (61 रन, 28 गेंद), तिलक वर्मा (51 रन, 22 गेंद) और हसन नवाज (96 रन)।
पंकज शर्मा
