-
Advertisement
मनाली से लौट रही पर्यटकों से भरी फ्लाईओवर से गिरी: छात्र और महिला समेत 4 की मौ#त, कई गंभीर
Bus Accident: पंजाब के नवांशहर जिले में बंगा के मजारी गांव के पास सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली से घूमकर वापस लौट रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास घटी। लंबी दूरी का सफर तय करने के दौरान बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया। बेकाबू बस तेज रफ्तार में फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
4 की मौत, दो मृतकों की पहचान जारी
हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र और बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल अस्पताल बंगा के एसएमओ डॉ. जसविंदर ने बताया कि अस्पताल में लाए गए 11 लोगों में से 4 की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों में से दो की पहचान केरल निवासी ज्योत्सना जॉर्ज और अजनाला रोड (अमृतसर) निवासी विशाल के रूप में हुई है। वहीं, अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने घायलों की सूची जारी की
हादसे में घायल हुए 7 से अधिक यात्रियों का इलाज बंगा के ढाहान कलेरां व अन्य अस्पतालों में चल रहा है। प्रशासन द्वारा जारी अपडेटेड सूची के अनुसार घायलों में जतिन गोयल (पुत्र: संजय गोयल), निवासी – लुधियाना (हालत गंभीर), संजय गोयल, निवासी – लुधियाना (हालत गंभीर), तनिष्का (पुत्री: संदीप), निवासी – फरीदाबाद, पलक सेखड़ी मेहरा (पुत्री: सारथी मेहरा), निवासी – अमृतसर, माधव (पुत्र: विकास गुप्ता), निवासी – फिरोजपुर, कस्तूरी भंडारी (पुत्री: शेविन भंडारी), निवासी – मनाली (हिमाचल प्रदेश), हरजिंदर कौर (पत्नी: गौरवदीप) और बच्ची गुरनाज़ कौर, निवासी – भिखीविंड, विशाल (पुत्र: देवराज), निवासी – मंडी (हिमाचल प्रदेश), अदिति (पुत्री: वलसराज), निवासी – केरल, विशाल तुली, निवासी – अमृतसर, रिया गोयल, निवासी – लुधियाना, सुषमा गोयल, निवासी – लुधियाना, लवलीन, निवासी – लुधियाना, कोशनिका अनिल (पुत्री: अनिल सरीन) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
राहुल कुमार
