-
Advertisement
कुल्लू दशहरे से लौट रही बस हादसे का शिकार, चार की गई जा#न
Bus Accident: कीरतपुर- मनाली फोरलेन पर बड़ा हादसा पेश आया है,जिसमें चार लोगों की जान गई है और सात लोग घायल है। हादसा देहणी मसेवाल के पास हुआ जहां पर पंजाब नंबर की एक बस के गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार लोग पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम में शामिल होकर डीजे आदि की सेवाएं देकर पंजाब (रोपड़) लौट रहे थे। बस में तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
रोपड़ के रहने वाले थे चारों मृतक
सूचना मिलने पर एनएचएआई की हेल्पलाइन टीम और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब भेजा गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। चारों मृतक रोपड़ के रहने वाले थे। दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
-पंकज
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
