-
Advertisement
Himachal में विवाहिता ने लगाया फंदा, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप; मामला दर्ज
सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में एक 35 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मामला सोलन जिला के कसौली (Kasuli) में सामने आया है। मृतक महिला के मायके पक्ष वालों ने मृतका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की जांच की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कसौली ग्राम पंचायत कोटबेजा के तहत एक 35 वर्षीय विवाहित महिला ममता ने अपने ही घर में फंदा (Hanging) लगाकर आत्महत्या कर ली है।
यह भी पढ़ें: ये कैसी मजबूरी : एक बच्ची की जान बचाने को 10 हजार रुपए में कर लिया दूसरी का सौदा
हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन मृतका के मायका पक्ष ने ममता के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। मायके पक्ष ने आरोप लगाए है कि ममता का पति सुकदेव उसे काफी समय से तंग कर रहा था। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल (Hospital) भेज दिया है व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

