-
Advertisement
हिमाचल: सीएम के गृह जिले में 15 दिन से नजरबंद है परिवार
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर (Home District of CM Sukhu Hamirpur) में एक महिला अपने परिवार के साथ पिछले 15 दिन से इसलिए नजरबंद (Jailed) है, क्योंकि जमीनी विवाद (Property Dispute) के चलते पड़ोसियों ने उसके घर में ही कंटीली तार के साथ टीन की चादरों से बाड़बंदी कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस और जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कई बार की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
महिला के साथ उनकी 90 वर्षीय सास भी घर के अंदर कैद है। वह हदय रोगी हैं। यही नहीं पड़ोसियों ने महिला के घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, कोई भी मदद न कर सके। महिला को राशन-पानी देने वाले प्रवासी मजदूरों को भी पड़ोसियों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि समस्या का समाधान करने की बजाए पंचायत के प्रतिनिधि उन पर दूसरे पक्ष को जमीन देने का दबाव बनाते है। कविता का कहना कि उनकी बाड़बंदी की वजह से उनकी शादीशुदा बेटी भी उनके पास नहीं आ पा रही है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी उन्हें बेटे पर केस लगाने की धमकी देते हैं। कविता ने बताया कि इमरजेंसी में सीढ़ी लगाकर वह रिश्तेदारों को घर में बुलाते हैं, तो पड़ोसी उनके के साथ गाली-गलौच करते हैं।
यह भी पढ़े:झंडूता बाजार में मजदूर की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार
पुराना है विवाद
पंचायत प्रधान जंगलरोपा अश्वनी कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद काफी पुराना है। बीच में दोनों के बीच विवाद सुलझ गया था और परिवार को सड़क तक जाने का रास्ता भी दिया गया था। अब फिर दोनों परिवारों में विवाद हो गया है। कई दफा मौके पर जाकर रास्ता खुलावाया गया है। प्रधान ने कहा कि घर का रास्ता बंद करना कानूनन गलत है।
कार्रवाई के दिए हैं निर्देश
डीसी हमीरपुर (DC Hamirpur) हेमराज बैरवा का कहना है कि मामला ध्यान में आते ही एसडीएम हमीरपुर को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विवाद चाहे किसी भी तरह को हो लेकिन किसी घर का रास्ता रोकना समाधान नहीं है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि महिला थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पड़ोसी उन्हें शांति से नहीं रहने देते हैं और लड़ाई-झगड़ा करते है तथा उनका घर का रास्ता रोक दिया है। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 341ए 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीडित महिला के रास्ते को प्रशासन व पुलिस की मदद से खुलवाया जाएगा।

