-
Advertisement
सवारियां चढ़ाने के लिए खड़ी थी बस, सामने से आए ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
Accident in kangra: हिमाचल में हादसों (Accident) का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कांगड़ा के जिला पुलिस नूरपुर के अधीन थाना पड़ते थाना रैहन में आज सुबह एक सड़क हादसा (Road Accident)हुआ है। यहां पर जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर नरनूहं में आज सुबह निजी बस (Private Bus)के साथ एक ट्रक की टक्कर हो गई है।
यह बस जसूर से तलवाड़ा की ओर जा रही थी जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस ठहराव (bus stop)पर रुकी थी और सवारियां चढ़- उतर रही थी। इसी बीच अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की टांग में चोट आई है। ट्रक का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल( Hospital) भेजा गया है।
रविंद्र चौधरी
