-
Advertisement
10 हजार की शॉपिंग की, पेंमेंट करने की बारी आई तो हुई फरार, युवती ने ऐसे लगाया चूना
Himachal News: हमीरपुर के गांधी चौक के नजदीक एक शॉपिंग मॉल में खरीददारी करने आई एक युवती 10 हजार का चूना लगा कर फरार हो गई। इस संबंध में मॉल की मालकिन की ओर से पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया गया है। युवती ने पहले खरीददारी की और सारा सामान पैक करवाया। जब पैसे देने करने की बारी आई तो वह कुछ बहाना बनाकर वहां से सामान लेकर निकल गई। मॉल प्रबंधन अलर्ट हुआ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
डीसी ऑफिस के कमरे में गई बाहर नहीं निकली
मॉल की मालकिन अंजना ने कहा कि बुधवार को एक युवती आई, उसके साथ एक उसकी छोटी बहन और दादी थी। युवती ने करीब दस हजार की शॉपिंग की । जब गूगल पे किया तो नहीं हुआ तो वह कहने लगी कि लोकमित्र केंद्र से आधार के माध्यम से पैसे निकालकर मैं आपको देती हूं। उसने बस जाने का बहाना बना कर छोटी बहन और दादी को भेजने को कहा । दोनों को बस में भेजने के बाद उसने माल मालकिन की ननद से कहा कि डीसी ऑफिस में उसका भाई है ,उनसे पैसे लेकर आपको दे देती हूं। उसके बाद वह डीसी ऑफिस में एक कमरे के अंदर गई और देर तक बाहर नहीं आई, जब उसे कमरे में जाकर देखा तो वह वहां नहीं थी।
शिकायत हमीरपुर पुलिस थाना में दर्ज
जब होमगार्ड के जवानों से पता किया तो उन्होंने कहा कि एक लड़की यहां से गई है। अंजना ने कहा कि इसके बाद मैंने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। वहीं एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि शाम को एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें लड़की ने खरीदारी करने के बाद पैसे का भुगतान नहीं किया है जिसको लेकर एक शिकायत हमीरपुर पुलिस थाना में दर्ज हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
अशोक राणा
