-
Advertisement
दो दिन बाद सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे Arvind Kejriwal, कार्यकर्ताओं के सम्मुख बड़ा ऐलान
Arvind Kejriwal Will Leave The Post Of Delhi CM : आम आदमी पार्टी के (Aam Aadmi Party Convener) संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दो दिन बाद दिल्ली के सीएम की कुर्सी को (Leave The Post of Delhi CM) छोड़ देंगे। ये ऐलान उन्होंने आज कार्यकर्ताओं के सम्मुख किया है। साथ ही लेटर बम फोड़ते हुए पीएम मोदी (PM Modi) और एलजी पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाए दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा।
आज मैं जनता से पूछने आया हूँ कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार
अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं CM की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा।
मैं आज से 2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा। @ArvindKejriwal #केजरीवाल_ईमानदार_है pic.twitter.com/i59f5U9gVV
— AAP (@AamAadmiParty) September 15, 2024
दो दिन बाद पार्टी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में अगले (Next CM) सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि विरोधियों ने मुझे तो़ड़ने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। मुझपर आरोप लगाया कि मैंने भ्रष्टाचार किया है, भारत माता के साथ धोखा किया। ये आरोप मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। मैं हमेशा देश सेवा के लिए अपना हर कदम पूरी ईमानदारी के साथ उठाया है। उन्होंने कहा जब सीता जी भी रावण के पास से लौटी थीं तो उन्हें अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। अब मुझे भी जनता के सामने अपनी सच्चाई साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी होगी।
-पंकज शर्मा

