-
Advertisement
AAP की दूसरी लिस्ट जारी: पटपड़गंज से अवध ओझा मैदान में , सिसोदिया जंगपुरा से लड़ेंगे
Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Assembly Election)की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यहां पर चुनाव के लिए माहौल तैयार होने लगा है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी( AAP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में पार्टी चौकाने वाला फैसला पटपड़गंज सीट को लेकर लिया है। यहां से वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)लगातार चुनाव जीतते रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने हाल ही में आए अवध ओझा (Avadh Ojha) को अपना प्रत्याशी बनाया है।

आम आदमी पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट में कुल 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी नवंबर में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस तरह से पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों ( Assembly elections) के लिए कुल 70 में से 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की जंगपुरा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी ने मुकेश गोयल को आदर्श नगर और परवेश रतन को पटेल नगर से अपना उम्मीदवार बनाया है। चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह सौहनी, मादीपुर से राखी बिड़लान, देवली से प्रेम कुमार चौहान और शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

