-
Advertisement
Accident In Himachal | Panchayat Election | Big Breaking |
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक टाटा सूमो गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर समेत 7 महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गया। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे। सभी पंचायत में वोट देकर शिरड़ मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान लगघाटी क्षेत्र के बढ़ई में उनकी टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा आज करीब डेढ़ बजे पेश आया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिए गए हैं।

