-
Advertisement
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, कहा -वो मेरा अहम हिस्सा थी
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार( Bollywood superstar Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय ने ट्विटर पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया है।उन्होंने लिखा, “वो मेरा अहम हिस्सा थीं, और आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है।”53 वर्षीय स्टार ने कहा कि उनकी मां का निधन शांति से हुआ है।उन्होंने लिखा, “मेरी मां.. श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति से इस दुनिया से चली गईं और दूसरी दुनिया में जाकर मेरे पिता के साथ मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहा है। ओम शांति।”
https://twitter.com/akshaykumar/status/1435451650408259592
अक्षय की मां कुछ दिनों से काफी बीमार थीं। हाल ही में एक्टर शूटिंग छोड़कर मां को देखने के लिए भारत वापस आए थे। अक्षय की मां आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय कुमार का कल बर्थडे है, लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले ही उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई हैं। मंगलवार को, अक्षय ने अपनी मां के बारे में एक स्वास्थ्य अपडेट साझा किया था और कहा था कि यह उनके परिवार के लिए ‘कठिन समय’ है।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शब्दों से ज्यादा मैं आप लोगों के प्यार और चिंता से सहज महसूस कर रहा हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आप लोगों की हर प्रार्थना मेरी बहुत मदद करेगी।”
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
