-
Advertisement
मैं भी हिमाचली, क्योंकि मेरा दिल हिमाचल की हसीन वादियों में लगता है: आशीष विद्यार्थी
सोलन। बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी (Bollywood actor Ashish Vidyarthi) ने कहा कि जिंदगी में हर रोज नए बदलाव आ रहे हैं। वर्तमान में तो ऐसा है कि जो लोग खुद नहीं बदलना चाहते, वह कह रहे हैं कि दुनिया बदल रही है। बॉलीवुड अभिनेता मंगलवार को धर्मपुर-सुबाथू सड़क (Dharampur-Subathu road) पर एक चाय की दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अभिनेता ने अपने विचार भी प्रकट किए और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि अब दुनिया के साथ ही चलना होगा। मैं भी एक हिमाचली हूं।
यह भी पढ़ें:अजय देवगन के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं दृष्यम 2 का इंतजार
मेरा हिमाचल (Himachal) की वादियों में आकर ही दिल लगता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें जिंदगी में बदलाव लाने के लिए आयाम भी बदलने होंगे। हमें हर जगह पर अच्छाइयों को देखना चाहिए गड्ढों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अभिनेता फ्री टाइम में धर्मपुर में अपने दोस्त के पास आकर रुकते हैं। वह इन दिनों भी धर्मपुर आए हुए हैं। वहीं धर्मपुर के रौड़ी में आशीष विद्यार्थी की दोस्त अमला प्रोग्राम फॉर थिएटर चलाती हैं।

