-
Advertisement
उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली डेट-देखें वीडियो
Naresh Chauhan: शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान (Principal Media Advisor Naresh Chauhan) का कहना है कि उपचुनाव में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Leader of Opposition Jai Ram Thakur) तय नहीं कर पा रहे हैं कि सरकार गिराने की अगली डेट क्या तय की जाए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उपचुनावों के बाद हिमाचल में कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs)की संख्या 40 हो गई है। जनता ने बीजेपी की राजनीति को पसंद नही किया है ऐसे में बीजेपी ( BJP)को सरकार गिराने के सपने छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए
साढ़े तीन साल चलेगी सुक्खू सरकार
नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी ने बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया लेकिन फैसला जनता की अदालत में गया, जिसके बाद जनता ने कांग्रेस( Congress) के पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल चलेगी। डेढ़ साल के कार्यकाल में राजनीतिक, प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ा हैं। प्रदेश की जनता ने 2022 में कांग्रेस के चालीस विधायकों को चुनकर भेजा और फिर ये आंकड़ा 40 हो गया। उन्होंने सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) पर निशाना साधा और कहा कि वे जीत के बाद मीडिया में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उनकी बीजेपी में नेतृत्व की लड़ाई शुरू हो गई हैं।सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर नरेश चौहान ने कहा की सीएम दिल्ली गए हैं और हिमाचल के हितों को पीएम मोदी और अन्य मंत्रियों के सामने रख रहें हैं ताकि प्रदेश को आर्थिक मदद मिल सके।

