-
Advertisement
मंडी में ट्रैकिंग के दौरान अमेरिकी नागरिक की मौत, पत्नी के साथ आया था कुल्लू
मंडी। अमेरिकी नागरिक की मंडी जिले में ट्रैकिंग के दौरान मौत (Death) हो गई है। मृतक की पहचान गाड कारमी के रूप में हुई है। यह अमेरिकी नागरिक (American citizen)गत 7 मार्च को पत्नी अलीसा कारमी के साथ टूरिस्ट वीजा ( Tourist Visa)पर जिला कुल्लू आया था। वह कुल्लू में ही ठहरा हुआ था। गाड कारमी अन्य विदेशियों के साथ मंडी जिले के कांडी दर्रे( Kandi Pass) पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। इस दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलने पर एसएचओ थाना पद्दर संजीव कुमार,के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी तरह की साजिश का कोई सबूत नहीं है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।पुलिस ने विदेशी पर्यटक के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

