-
Advertisement
Jai Ram से मिलीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तां, CM से क्या मिला आश्वासन- जाने
मंडी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi Workers) ने प्री नर्सरी अध्यापिका (Pre Nursery Teacher) नियुक्त की मांग को आवाज बुलंद की है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामाजिक पेंशन के तहत लाने और आवश्यक प्रमाणपत्र से भी छूट की मांग की है। इन सभी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने दो दिवसीय मंडी (Mandi) दौरे पर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को एक ज्ञापन सौंपा। सीएम जयराम ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, Virbhadra आए सामने-BJP को टीका लगाने का कर गए काम
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संघ की प्रधान गीता शर्मा, उपप्रधान पम्मी शर्मा, नीतू बाला, रेखा शर्मा, कमला, बीना, सुरेंद्रा, निशा, चित्रलेखा, स्नेहलता, रामदेई, देवेंद्रा और अंजू कुमारी ने कहा कि अभी तक तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों की स्कूलिंग आंगनबाड़ी केंद्रों में ही हो रही है। प्री नर्सरी कक्षाएं आरंभ होने से आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की नौबत आ जाएगी। कार्यकर्ता 18 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) के माध्यम से सरकार की सेवाओं और योजनाओं का संचालन करती हैं। उन्हें विभाग ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का प्रशिक्षण भी दिया है। इसका उदेश्य बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करना और शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास की नींव रखना है। नई शिक्षा नीति भी इसी बात पर जोर देती है।
यह भी पढ़ें: #Mandi पहुंचते ही Jai Ram का अनिल शर्मा को निमंत्रण- तंज भी कसे- जाने पूरा मामला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति पर पेंशन और बकाया नहीं दिया जाता है। ऐसे में उन्हें सामाजिक पेंशन (Social Pension) के तहत लाया जाए और उसके लिए आवश्यक प्रमाणपत्र से भी छूट दी जाए। अन्य मांगों में उन्हें लिपिक की पदोन्नति का कोटा देने, पदोन्नति को बढ़ाकर पंचायत स्तर पर करने, समान वेतनमान देने और एक्टिव केस फाइंडिंग (Active Case Finding) टीम में कार्य करने वालों को इंसेंटिव (Incentive) प्रदान कर उन्हें कोरोना योद्धा घोषित करना शामिल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

