-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः #Kangra में एक और ने तोड़ा दम, 43 नए मामले- सात हुए ठीक
Last Updated on September 16, 2020 by
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में एक और कोरोना (Corona) पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। घाड़ भटियात की 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को बुखार के चलते पिछले कल दोपहर को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती किया गया था। महिला के सैंपल तीन बजे लिए गए थे। आज महिला की मृत्यु हो गई। कोविड जांच में महिला पॉजिटिव पाई गई है। कांगड़ा में कोरोना मौत का आंकड़ा 19 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में आज तीन कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें सुजानपुर हमीरपुर (Hamirpur) के व्यक्ति और ऊना निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। ऊना निवासी व्यक्ति ऊना से शिफ्ट किया गया था। हिमाचल में आज 9 कोरोना मृत्यु दर्ज हुई हैं। कुल आंकड़ा 89 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Corona Breaking: हिमाचल में कुल आंकड़ा दस हजार पार, आज 8 मृत्यु दर्ज
कांगड़ा जिला में 43 नए मामले और सात हुए ठीक
कांगड़ा जिला में 43 नए मामले आए हैं। इसमें दाड़ी धर्मशाला का 32 वर्षीय युवक, पुराना कांगड़ा वार्ड नंबर एक का 44 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर का 44 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 29 वर्षीय युवती, कांगड़ा वार्ड नंबर पांच का 57 वर्षीय व्यक्ति, एसबीआई ऑफिस (SBI Office) कांगड़ा का 27 वर्षीय युवक, पुराना कांगड़ा का 36 वर्षीय युवक और वार्ड नंबर पांच कांगड़ा का 62 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वार्ड नंबर पांच कांगड़ा की 52 वर्षीय महिला, एसबीआई ऑफिस कांगड़ा का 37 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर पांच कांगड़ा का 27 वर्षीय युवक, नंगल चौंक डाडासीबा का 37 वर्षीय युवक, नरवाणा धर्मशाला का 72 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धपुर धर्मशाला (Dharamshala) का 63 वर्षीय व्यक्ति, लदवाड़ा शाहपुर की 62 वर्षीय महिला, शाहपुर का 20 वर्षीय युवक, शाहपुर की 23 वर्षीय युवती, गांव पेड कांगड़ा का 27 वर्षीय युवक और पुहाड़ा शाहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। गोरदा शाहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, बीएसएफ (BSF) भोई का 30, 47, 49, 38 व 37 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी कांगड़ा का 35 वर्षीय युवक, किफानी दरीणी की 3 साल की बच्ची, अप्पर कोतवाली बाजार की 33 वर्षीय महिला, चरान खड्ड धर्मशाला का 27 वर्षीय युवक, तंगरोटी योल कैंट की 10 साल की बच्ची, चरान खड्ड धर्मशाला का 47 वर्षीय व्यक्ति, धंलू नगरोटा बगवां का 40 वर्षीय व्यक्ति, मुंडला नगरोटा बगवां की 23 वर्षीय युवती, नंदरूल कांगड़ा की 27 वर्षीय महिला, मेन बाजार पपरोला का 38 वर्षीय व्यक्ति, खड़ा नाल पपरोला का 25 वर्षीय युवक, मेन बाजार पपरोला का 32 वर्षीय व्यक्ति, महाकाल का 22 वर्षीय युवक, एमएच पालमपुर (MH Palampur) का 30 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, नूरपुर वार्ड नंबर सात का 60 वर्षीय व्यक्ति व घार भटियात की 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।
शाहपुर का 28 वर्षीय युवक, रजोल शाहपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति, पलख इंदौरा का 65 वर्षीय व्यक्ति, देहरा की 63 वर्षीय महिला, योल कैंट की 65 वर्षीय महिला व राजपुर पालमपुर का 77 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में अब तक 49 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं सात ठीक हुए हैं। आज तीन की मृत्यु हुई है।