-
Advertisement
सैन्य सम्मान के साथ हुआ जवान बसंत सिंह का अंतिम संस्कार, ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक
last rites Jawan Basant Singh: मंडी जिला के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत हल्यातर के रहने वाले सेना के जवान बसंत सिंह (Jawan Basant Singh)का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (last rites)किया गया। 26 वर्षीय बसंत सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, जिसके देखते ही कोहराम मच गया। पति की देह को तिरंगे में लिपटा देख पत्नी बेसुध हो गई। बसंत सिंह अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे शौर्य को छोड़ गए हैं। वे एक सप्ताह पहले ही छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे और परिवार से जल्द ही फिर मिलने का वादा किया था। क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
बसंत सिंह बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत हल्यातर (Gram Panchayat Halyatar)के रहने वाले थे और 10 डोगरा रेजिमेंट में देहरादून में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान जवान को हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल (Hospital)ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि बसंत सिंह को शनिवार शाम के वक्त निधन हुआ है। इसके बाद शनिवार देर रात करीब 11 बजे सेना कार्यालय ने ग्राम पंचायत हल्यातर की प्रधान बंती देवी को फोन कर इस दुखद घटना की सूचना दी। बसंत सिंह की मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
संजीव कुमार
