-
Advertisement
धौलाधार पर्वतीय क्षेत्र में 345 किलोमीटर की दूरी नापेंगे सेना के जवान
धर्मशाला। भारतीय सेना (Indian Army) के चेतक कोर गनर्स द्वारा 196वें गनर्स.डे और आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में धर्मशाला (Dharamshala) क्षेत्र में मनोरंजन और ट्रैकिंग अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को कर्नल दिग्विजय सिंह (Colonel Digvijay Singh) कमान अधिकारी अग्रि जय मध्यम तोपखाना द्वारा योल कैंट (Yol Cantt) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रैकिंग टीम में 1 अधिकारी 1 जेसीओ और 8 जवान शामिल हैं। टीम धौलाधार पर्वतीय क्षेत्र में 345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अभियान के दौरान पूर्व सैनिकों और स्थानीय जनता से बातचीत की जाएगी तथा भारतीय सेना द्वारा स्वच्छ भारत अभियान बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं जयंति के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। मनोरंजन एवं ट्रैकिंग अभियान का समापन 27 सितंबर को सतीरुंडी हेलीपैड पर होगा।
यह भी पढ़ें:ट्रैकर्स छह रूट पर 15 हजार फीट की ऊंचाई से ज्यादा नहीं कर सकेंगे ट्रैकिंग
अभियान में शामिल लेफ्टिनेंट संजय कृष्णा (Lt. Sanjay Krishna) ने बताया कि चेतक हिल एरिया अभियान के दौरान युवाओं से मुलाकात की जाएगी, साथ ही पूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर आगे फारवर्ड किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 345 किलोमीटर का ट्रैकिंग अभियान रहेगा। योल से शुरू हुए इस अभियान के तहत उत्तराला, धर्मवाला, सुंगला, गौरी, सतियार (Uttarala, Dharmawala, Sungla, Gauri, Satiyar) होते हुए सतीरुंडी हैलीपैड पर इसका समापन होगा।
कमान अधिकारी अग्रि जय मध्यम तोपखाना कर्नल दिग्विजय सिंह ने बताया कि सेना में एडवेंचर एक्टिविटी (Adventure Activity) होती रहती हैं। जब भी फ्री टाइम (Free Time) होता है, उस समय सेना के लिए इस तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं तथा जवानों को ट्रेंड किया जाता है। स्पोर्टस और एडवेंचर से जवान मेंटली और फिजिकली लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे आयोजनों के लिए पहाड़ी व रिमोट एरिया को चुना जाता है, जिससे कि सेना की छवि रिमोट एरिया में भी पहुंचे। पिछले साल बैजनाथ से होली तक 105 किलोमीटर का ट्रैक जवानों ने लिया था। साथ ही अभियान के तहत रिमोट एरिया में स्वच्छता अभियान बारे भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


