-
Advertisement
Champions Trophy:सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ का बड़ा ऐलान, ODI क्रिकेट को कहा अलविदा
Steve Smith announced retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ( Retirement)की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ( Champions trophy 2025) स्मिथ की कप्तानी में ही खेला दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ( India) ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया और स्टीव स्मिथ के वनडे करियर (ODI Career)का भी अंत हो गया।
टेस्ट और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे
वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले स्मिथ टेस्ट और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टीव स्मिथ का वनडे करियर शानदार रहा है। स्मिथ ने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर (Leg-spinning allrounder) के रूप में डेब्यू किया था। इसके बाद बल्लेबाजी में कमाल करते हुए वह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 170 वनडे मैच खेले और 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 34.67 की औसत से 28 विकेट भी अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे स्मिथ 2015 में वनडे कप्तान बने थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

