मकर संक्रांति पर ना करें ये तीन काम, साल भर झेलना पड़ेगा नुकसान

मकर संक्रांति के दिन सूर्य बदलेंगे राशि

मकर संक्रांति पर ना करें ये तीन काम, साल भर झेलना पड़ेगा नुकसान

- Advertisement -

हिंदू धर्म में कई सारे व्रत व पर्व को काफी महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व भी हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। कल सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।


ये भी पढ़ें-मकर संक्रांति बन रहे गई शुभ योग, यहां पढ़े इसकी तिथि व शुभ मुहूर्त

हालांकि, पंचांगों में समय के अंतर के कारण इस साल 14 और 15 जनवरी दोनों ही दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन कुछ खास काम करने की परंपरा है, जैसे- स्‍नान, दान, तिल-गुड़, खिचड़ी का सेवन करना। वहीं, इस दिन कुछ खास काम करने की मनाही भी की गई है। मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान और दान किए भोजन ग्रहण ना करें।

नहीं करें ये काम

मकर संक्रांति का दिन बेहद पवित्र माना गया है। इस दिन गलती से भी तामसिक भोजन (नॉनवेज, लहसुन-प्‍याज) और शराब का सेवन ना करें। इस दिन पवित्र नदियों में स्‍नान करके अपने कष्टों से मुक्ति पाएं। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन दान करने का बहुत महत्‍व है। इस दिन तिल-गुड़ और खिचड़ी का दान करना चाहिए। बता दें कि काले तिल और गुड़ का दान शनि देव और सूर्य देव की कृपा दिलाएगा। अगर घर के सामने कोई भिखारी आए तो उसे गलती से भी खाली हाथ ना लौटाएं। कहा जाता है कि ऐसा करना धन हानि का कारण बनता है। मान्यता है कि अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार दान करते हैं तो इससे ग्रह शुभ फल देते हैं।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Latest india News | Makar Sankranti | current news | live News | latest news | breaking news | entertainment news india | Religious News | Latest India News Online | मकर संक्रांति | current News Headline | india news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है