-
Advertisement
बैजनाथ में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर किया दराट से हमला
Himachal News: कांगड़ा जिला के बैजनाथ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने अपने दोस्त के साथ पिता पर दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हमले में घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
लेखराज और विनोद में पहले भी हुआ झगड़ा
आरोपी विनोद कुमार पपरोला के ठारु का रहने वाला बताया जा रहा है। इससे पहले भी लेखराज और उसके बेटे विनोद कुमार का झगड़ा हुआ था। आज लेखराज कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए आया हुआ था। इसी दौरान कोर्ट के समीप स्थित मिनी सचिवालय में गाड़ी में बैठे लेखराज पर उसके बेटे विनोद ने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में लेखराज की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

