-
Advertisement
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, कारण यहां पढ़े
हिमाचल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। यह रोक बजट के चलते लगाई गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने बजट सत्र तक प्रदेश के सभी विभागों में तबादलों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के मुताबिक सभी विभागों, निगमों और बोर्डों में तबादले नहीं हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें-हिमाचलः नम आंखों से दी शहीद सुरेंद्र को अंतिम विदाई, बेटी ने दी मुखाग्नि

कार्मिक विभाग विभाग के अंडर सेक्रेटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र के अंतिम दिन तक तबादलों पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इस दौरान किसी भी विभाग और बोर्ड में तबादले और एडजेस्टमेंट नहीं होगी। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कि केवल असाधारण मामलों में ही तबादला किया जा सकता है। साथ ही मेडिकल ग्राउंड या फिर सीएम की मंजूरी के बाद ही किसी भी कर्मचारी की ट्रांसफर हो पाएगी।
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। जिसके चलते सरकार के सभी अधिकारी व कर्मचारी बजट की तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। जिसके चलते ये आदेश निकाले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

