-
Advertisement
अब प्यार में फातिमा ने किया बॉर्डर पार, पुलिस की रेड पड़ी तो भागा प्रेमी
Last Updated on October 27, 2023 by Soumitra Roy
अगरतला। पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह बांग्लादेश की फातिमा (Fatima From Bangladesh) ने भी प्यार के जुनून में भारत का बॉर्डर पार (Crossed Indian Border) किया। लेकिन जब त्रिपुरा पुलिस (Tripura Police) ने उसके ठिकाने पर छापा मारा तो प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
फातिमा नाम की यह महिला बांग्लादेश से आई थी और गैरकानूनी ढंग से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर जिले में पहुंच गई। वह अपने प्रेमी नूर जलाल से शादी का इरादा (For Getting Married With Her Lover) कर आई थी। इससे पहले पाकिस्तान से सीमा हैदर नाम की महिला अपने 4 बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के पास दिल्ली आ गई थी।
दोनों शादीशुदा हैं
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय नूर जलाल धर्मनगर सब डिवीजन का रहने वाला है और शादीशुदा है। नूर आयुर्वेद की प्रैक्टिस करता है और इसी सिलसिले में अक्सर बांग्लादेश के मौलवी बाजार जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात 24 साल की फातिमा नुसरत नाम की महिला से हुई। फातिमा भी शादीशुदा (Married) है। नूर और फातिमा की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच प्यार हो गया। 15 दिन पहले फातिमा शादी का इरादा लेकर गैरकानूनी ढंग से धर्मनगर पहुंच गई।
न्यायिक हिरासत में भेजी गई महिला
नूर और फातिमा दोनों फूलबरी में ही रुके हुए थे। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद फातिमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, नूर जलाल वहां से भागने में कामयाब रहा।