-
Advertisement
ठंड में नहाने का आ गया है गजब का जुगाड़, Video देखकर आप भी हो जाएंगे तैयार
सर्दियों का मौसम है और ठंड भी प्रचंड है। ऐसे में नहाने को कोई कह दें तो लोग बहाने बनाने लगते हैं। एक जवाब रटा- रटाया मिल जाएगा… अभी कल ही तो नहाया था। वैसे एक बात यह भी है कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने का मजा कुछ और ही है। खास तौर पर बच्चों को नहलाना बड़ा मुश्किल काम है।
यह भी पढ़ें: ये कैसा रिश्ता ! इस महिला ने इंसान नहीं Briefcase के साथ की शादी
With Indian jugad, no extreme winter morning is extreme. #shared pic.twitter.com/DIN8KhU75X
— Praveen Angusamy IFS 🐾 (@JungleWalaIFS) January 5, 2021
ठंड के मौसम में अगर आप भी नहाने से बचते हैं, तो आप के लिए ये वीडियो (Video) मददगार साबित हो सकता है। वास्तव में गजब का जुगाड़ दिखाया गया है वीडियो में, ठंड के मौसम में नहाने (Bath During Cold)के लिए। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण अंगुसामी (IFS Praveen Angusamy)ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा चूल्हे पर रखी कढ़ाई के बीच में बैठकर नहा रहा है। नीचे चूल्हे में आग भी जली है लेकिन बच्चा गर्म पानी में नहाने के पूरे मजे ले रहा है।
प्रवीण अंगुसामी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ,भारतीय जुगाड़ के साथ,सर्दियों की कोई भी सुबह चरम पर नहीं होती। इसे उन्होंने आज ही शेयर किया है। लोग इस पर अपने-अपने कांमेंट्स भी दे रहे हैं।
