-
Advertisement

देखें वीडियोः कड़ाके की ठंड में इस शख्स ने लगाया नहाने के लिए गजब का जुगाड़
इन दिनों देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खास तौर में उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है। ठंड के मौसम में एक चीज जो सबसे मुश्किल लगती है वो है नहाना। पानी गर्म हो या ठंडा पर सुबह -सुबह नहाना बड़ा ही कठिन काम लगता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो नहाने से बचने के लिए बहाने बनाते हैं, कुछ एक दिन छोड़ कर नहाते हैंऔर कई ऐसे भी हैं जो ठंडी से बचने के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं। आज हम आप को बताने वाले हैं ऐसे शख्स के बारे में जिसको नहाना भी था … और ठंड से बचना भी था । आखिरकार उसने नहाते वक्त ठंड से बचने के लिए ऐसे जुगाड़ लगाया कि आप भी कहेंगे….. गजब.. क्या बात है। कल को हो सकता है आप भी कुछ ऐसा ही जुगाड़ लगाएं। जरा देखिए इस शख्स को इसने ठंड से बचने के लिए गजब का देसी जुगाड़ लगाया है। सामने आग जल भी रही है और हर वह डुबकी के बाद आग सेंकता है।
यह भी पढ़ें-ये हैं ऐसी कुछ बातें जिन पर यकीन करना है मुश्किल, हो जाएंगे हैरान
https://twitter.com/rupin1992/status/1480953018774261760
आप इस वीडियो देख कर एक बार जरूर सोचेंगे कि ऐसा तो केवल हमारे देश में ही हो सकता है। इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा भारत महान, होनहार भारत…’। अब इस वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। अगली बार जब भी ठंडी में आप नहाने की सोचें तो एक बार इस जुगाड़ से बारे में जरूर सोंचे, फिर देखिए आप नहा भी लेंगे और ठंड भी नहीं लगेगी।