-
Advertisement
पीएम मोदी के हिमाचल दौरे से पहले दो मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी
Bomb threat in Himachal: हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी के दौरे से पहले दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें मेडिकल कॉलेज चंबा और मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। ये धमकी भरे ईमेल आने से हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1965320006562132411
पुलिस व प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, दोनों अस्पतालों को पूरी तरह से खाली करा दिया और मरीजों को भी बाहर निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। बम की धमकी के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अस्पताल प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मंडी से QRTऔर बम निरोधक दस्ता भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है और परिसर की गहन तलाशी जारी है। पुलिस ने इन धमकियों को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिर भी, एहतियात के तौर पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है।
पंकज शर्मा

