-
Advertisement
Bhoranj | Hungama | Congress MLA |
हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में आज 1293 पंचायतों में वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे वोटिंग खत्म होते ही प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना पंचायत भवन में शुरू होगी और अधिकांश जगह शाम पांच बजे तक नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे ठीक पहले भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत धमरोल जिला परिषद वार्ड से आजाद प्रत्याशी राजकुमारी ने गांव में एमएलए व उसके पीएसओ को डंडा उठाकर भगा दिया। उनका आरोप है कि एमएलए प्रचार करने के लिए गांव में आए हुए थे,जबकि वह ऐसा कर नहीं सकते। संबंधित वीडियो वायरल होने से हलचल मची हुई है।

