मनाली में बिहारी को अरेस्ट करने गई पुलिस पर दराट से हमला, एक कर्मी घायल
जवान की गर्दन, बाजु और शरीर के अन्य हिस्सों पर आई चोटें
Update: Wednesday, May 11, 2022 @ 10:14 PM
- Advertisement -
मनाली। हिमाचल (Himachal) में पुलिस ही महफूज नहीं है, इसका उदाहरण मनाली (Manali) में देखने को मिला, जब एक बिहारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम सरसेई गांव पहुंची तो उसने पुलिस (Police) कर्मी पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी की बाजू, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। आरोपी सरसेई में फास्ट फूड की दुकान (Fast Food Shop) चलाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पत्नी से अनबन के कारण दोनों अलग रहते हैं। पत्नी (Wife) के खर्चे के लिए बार-बार समन जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हो रहा था।
उपमंडलीय अदालत मनाली (Manali Court) ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट के आदेश पर पतलीकूहल थाना से कांस्टेबल भूपेंद्र और मोहन बुधवार दोपहर को उसे गिरफ्तार (Arrest) करने सरसेई पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखकर वह गुस्से में आगबबूला हो गया और उसने पुलिस कर्मचारियों पर ही हमला बोल दिया। इससे एक पुलिसकर्मी की गर्दन, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।