-
Advertisement
हिमाचलः बिक्रम ठाकुर ने रात में लगाया नाका, 30 गाड़ियों के काटे चालान; वोल्वो बस की जब्त
मंडी। हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Transport Minister Bikram Thakur) ने शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़ मनाली नेशन हाई-वे पर मंडी (Mandi) शहर के साथ लगते भ्यूली पुल पर नाका लगाया। नाके के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग (Checking) की गई। साथ ही टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को भी जांचा गया। परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने खुद मोर्चा संभालते हुए ऐसी गाड़ियां को चेकिंग के लिए रोका जो बाहरी राज्यों से हिमाचल (Himachal) में बिना टैक्स दिए प्रवेश करती हैं और बिना टैक्स दिए वापस, सामान या सवारियों को ले कर चली जाती है।
मंत्री के साथ एडीशनल कमिश्नर (Additional Commissioner) ट्रांसपोर्ट व आरटीओ मंडी भी मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक ऐसी 100 से अधिक गाड़ियों को रोका गया था। इनमें से 30 से अधिक गाड़ियों के चालान भी किए गए। 2 वाहनों के 25-25 हजार से अधिक के चालान काटे गए हैं। वहीं, एक वॉल्वो बस (Volvo Bus) को भी जब्त किया गया। बस में जो सवारियां थी, उन्हें मौके पर से एचआरटीसी बस (HRTC Bus) में आगे भेजा गया।
यह भी पढ़ें:उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की अधिकारियों को वॉर्निंग, कही यह बड़ी बात

बता दें कि परिवहन मंत्री किसी अधिकारिक कार्यक्रम को लेकर मंडी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भ्यूली पुल पर नाका लगा दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों द्वारा टैक्स (Tax) की अदायगी नहीं की जाती और अवैध तरीके से हिमाचल में प्रवेश किया जा रहा है। इसको लेकर यह एक्शन लिया गया है। हालांकि ऐसे नाके हर रोज लगाना मुमकिन नहीं है, लेकिन कोशिश की जाएगी कि समय-समय पर नाके लगाए जाएं, ताकि ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसा जाए जो हिमाचल में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नाका लगा हुआ था और वाहनों की चेकिंग चल रही थी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


