-
Advertisement
हिमाचल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
Last Updated on February 18, 2023 by sintu kumar
मनाली। हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की युवती (Delhi Girl) से दुष्कर्म हुआ है। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित युवती ने मनाली पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक बिलासपुर जिला का रहने वाला बताया गया है।
यह भी पढ़े:ऊना जिला में दो किशोरियों से दुष्कर्म: 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म
जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म (Rape) का मामला पहले ही दिल्ली में धारा 376 के तहत दर्ज हो चुका है। बीते रोज इसे मनाली थाना में जोरो एफआईआर (FIR) दर्ज कर केस को ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश सिंह डोगरा पुत्र ओम प्रकाश डोगरा निवासी डंगार रोपडी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर (Bilaspur) के रूप में हुई है। वह काफी समय से लड़की के साथ रहा था। दिनेश ने लड़की का शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। ऐसे में युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।