-
Advertisement
बीजेपी नेता ने जानवरों को बीफ परोसने का किया विरोध; ऋचा ने पूछा- क्या माता रानी का शेर घास खाएगा?
गुवाहाटी। भारत में बीफ (Beef) का उपभोग एक संवेदनशील मसला है। इसी कड़ी में बीजेपी (BJP) के विवादास्पद नेता सत्य रंजन बोराह ने असम राज्य चिड़ियाघर में जानवरों को ‘बीफ’ खिलाना बंद किये जाने की मांग को लेकर सोमवार को यहां चिड़ियाघर के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व किया। बतौर रिपोर्ट्स असम के बीजेपी नेता ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ गुवाहाटी चिड़ियाघर में बीफ ले जाने वाले एक वाहन को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया और चिड़ियाघर में बीफ की आपूर्ति बंद करने की मांग की। बोराह ने कहा, ‘हिंदू गाय की पूजा करते हैं चिड़ियाघर में बीफ की जगह दूसरे जानवरों का मांस क्यों नहीं परोसा जा सकता?’
ऋचा बोलीं- शेर को तो बख्श दो भई
https://twitter.com/RichaChadha/status/1315993150364803073
बीजेपी नेता सत्य रंजन बोराह के इस प्रदर्शन और बयान को लेकर सोमावर से ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। इस सब के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) का बयान सामने आया है। ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर इस खबर का एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या माता रानी का शेर अब घास खाएगा? शेर को तो बख्श दो भई।’ ऋचा चड्ढा ने अपने इस ट्वीट में पेटा इंडिया और बीजेपी सांसद मेनका गांधी को भी टैग किया है।
यह भी पढ़ें: #Tanishq के एड पर भड़कीं कंगना: लव जिहाद के समर्थन का आरोप; कंपनी ने वापस लिया विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राज्य बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष बोरा ने कहा कि यदि चिड़ियाघर के अधिकारी और असम सरकार जानवरों को बीफ देना बंद नहीं करती है तो उन्हें इसके ‘परिणामों का सामना’ करने के लिए तैयार रहना चाहिए। गौरतलब है कि बीफ और अन्य प्रकार के मांस को आमतौर पर बाघों और शेरों को खिलाया जाता है।
