-
Advertisement
BJP एमएलए अनिल शर्मा से बोले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सुझाव ना दें सवाल पूछें
शिमला। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा (BJP MLA Anil Sharma) और सरकार के बीच दूरी किस कदर बढ़ गई है यह बात तो जग जाहिर है, लेकिन अधिकारी उनसे विकास कार्यो को लेकर बात नहीं करते यह दर्ज आज अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने विधानसभा में भी बयान किया। दरअसल मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने आज विधानसभा के प्रश्नकाल (Vidhansabha Question Hour) में एक सवाल उठाया। दरअसल मंडी सदर के विधायक (MLA) अनिल शर्मा ने सवाल पूछा था कि मंडी शहर में इंडोर हॉल और हॉकी एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex) के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की नवीनतम स्थिति क्या है। यह सवाल आज अनिल शर्मा ने प्रश्नकाल (Question Hour) में भी उठाया। इस दौरान अनिल शर्मा ने सवाल को ज्यादा लंबा खींच दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा प्रकरण : कुल्लू में युवा कांग्रेस और पुलिस में झड़प, धक्का मुक्की भी हुई

सवाल पूछते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि मैं मंडी (Mandi) के लिए प्लानिंग करता रहता हूं, क्योंकि मैं लंबे समय से वहां का विधायक (MLA) हूं। मेरे साथ मंडी उपायुक्त ने भी बात नहीं की। अनिल शर्मा ने सवाल पूछने के दौरान 1993 में अपने मंत्री बनने की बात का जिक्र भी किया और कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मंडी (Mandi Sports Complex) में बनना चाहिए। इसी दौरान जब सवाल लंबा हो गया तो विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार (Vipin Singh Parmar) ने कहा कि मंत्री को उत्तर भी देना है आप संक्षेप में सवाल पूछें। इस पर अनिल शर्मा ने कहा कि मेरा मंत्री महोदय को सुझाव है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष (Vidhan Sabha Speaker) ने कहा कि आप सुझाव ना दें और सवाल पूछें और संक्षेप में पूछें। इसके बाद अनिल शर्मा ने कहा कि यह मेरा सवाल ही है। पूरे मामले का निचोड़ इतना था कि अनिल शर्मा कह रहे थे कि स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स मंडी शहर में ही बनना चाहिए। मंडी शहर से दूर नहीं।
आप लोकल विधायक हैं
इसके बाद जब खेल मंत्री राकेश पठानिया (Sports Minister Rakesh Pathania) ने जवाब दिया तो उन्होंने भी अनिल शर्मा को लपेटे में ले लिया। राकेश पठानिया ( Rakesh Pathania) ने जवाब देते हुए कहा कि अनिल शर्मा ने विस्तार से सवाल पूछा है हमने भी विस्तार से उत्तर दिया है। राकेश पठानिया ने कहा कि सात महीने मुझे मंत्री बने हो चुके हैं, लेकिन आपने मुझसे बात नहीं की हमने तीन बार हेल्थ डिपार्टमेंट को लिखा, लेकिन हेल्थ डिपार्टमेंट ने हमें एनओसी नहीं दी। उन्होंने कहा कि आप वहां के लोकल विधायक हैं यह एनओसी का काम करवा सकते थे। अब जिस जगह पर कॉम्पलेक्स बनाने के लिए जगह पर काम चल रहा है वह मंडी शहर से आठ किलोमीटर दूर है। एफसीए को लेकर काम चल रहा है और जल्द ही सभी कुछ फाइनल हो जाएगा। मैं खुद व्यक्तिगत तौर पर इसे देख रहा हूं। राकेश पठानिया ने अनिल शर्मा को कहा कि कोई बेहतर जगह आप सुझा सकते हैं, तो डीसी मंडी के साथ बैठें और हमें सुझाएं। हम उस पर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें:इस वर्ष भी सीधे भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से होगी गेहूं की खरीद
सीएम भी बोले जमीन है तो जल्दी बताएं
आपको बता दें कि मंडी सदर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने खेल मंत्री राकेश पठानिया को इस मुद्दे को लेकर घेरा तो सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) भी जवाब देने के लिए खडे़ हो गए। ज्ञात रहे कि मंडी में एस्ट्रोटर्फ मैदान के साथ इंडोर स्टेडियम वाले खेल परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर खेल मंत्री राकेश पठानिया (Sports Minister Rakesh Pathania) ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर जहां निर्माण प्रस्तावित था, उसकी एनओसी नहीं मिला। अनिल शर्मा और खेल मंत्री के बीच हल्की नोकझोंक के बीच सीएम जयराम ने हस्तक्षेप किया और कहा कि अगर कहीं और जमीन है तो इस बारे में जल्दी बताएं और देरी न की जाए।
खेल मंत्री ने बताया कि उपायुक्त मंडी ने यह मामला खेल विभाग और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य के पास एनओसी के लिए उठाया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि इस पर विभाग का जोनल प्रशिक्षण केंद्र भी प्रस्तावित है। अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शहर में नगर निगम बनने जा रहा है। यह क्षेत्र नगर निगम क्षेत्र में ही आता है। मंडी के अंदर जमीन है। इसलिए खेल मंत्री अनिल शर्मा दोबारा विचार करें।
क्या है पूरा मामला
इंडोर हॉल के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex) के निर्माण के लिए और मंडी में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के लिए मंडी शहर रघुनाथ का पद्धर में जमीन देखी गई थी। यह निर्माण खेलो इंडिया के तहत प्रस्तावित है, लेकिन रघुनाथ के पद्धर में जो जमीन देखी गई थी वो जमीन स्वास्थ्य के नाम पर है। स्वास्थ्य विभाग ने इस जमीन की एनओसी ही नहीं दी। ऐसे में अब मंडी शहर से आठ किलोमीटर दूर 80 बीघा भूमि जमीन चिन्हित की गई है। यही जमीन रत्ती के पास है जो मंडी से 8 किलोमीटर दूर है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


