-
Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने जाना पूर्व सीएम वीरभद्र का हाल, बताया- बोल्ड नेता
शिमला। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए आज आईजीएमसी पहुंचे। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी उनके साथ थे। पूर्वसीएम वीरभद्र सिंह पिछले काफी समय से आईजीएमसी में उपचाराधीन है। वे दो बार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ हुए हैं। वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कार्डियो लॉजी विभाग में भर्ती है। नड्डा ने वीरभद्र सिंह की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह बोल्ड नेता है। डॉक्टरों के कहना है कि वो रिकवर कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि वीरभद्र सिंह जल्द ठीक हो कर सार्वजनिक जीवन में लौटेंगे।
यह भी पढ़ें: Manali से पहले जेपी नड्डा आज पूर्व सीएम वीरभद्र का हाल जानने आएंगे शिमला
आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ हमने आईजीएमसी, शिमला पहुंचकर यहां उपचाराधीन पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का कुशलक्षेम जाना।
उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, देवभूमि के समस्त देवी देवताओं एवं मां भीमाकाली से यही कामना करता हूं। pic.twitter.com/3d13C37n1I
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 5, 2021
आज सुबह नड्डा बिलासपुर से सीधे आईजीएमसी (IGMC) पहुंचे और वहां पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उसका स्वागत किया। वीरभद्र सिंह का हाल जानने के बाद जेपी नड्डा व जयराम ठाकुर शिमला से मनाली के लिए रवाना हो गए। वहां पर वह अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगे और वह सिसु तक जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


