-
Advertisement
Mukesh जी हिमाचल-फ़ॉर सेल का नारा अब कहां गया,जनता को देना होगा जवाब
Mukesh Agnihotri : बीजेपी प्रवक्ता संजय शर्मा (Sanjay Sharma) ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि अपने मित्रों को किसी न किसी तरीके से लाभ पहुँचाने के लिए काम किया जा रहा है। संजय शर्मा ने कहा कि वह डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से पूछना चाहते हैं कि वह विपक्ष में रहते हुए हिमाचल फ़ॉर सेल का नारा लगाते थेए जबकि अब उनकी सरकार जनता को परेशान कर हिमाचल को बेचने का काम कर रही है। ऐसे में अब वह क्या कर रहे हैं। उन्हें इस बात का जवाब तो देना चाहिए। संजय धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संजय ने कहा कि हाल ही में पर्यटन निगम के होटलों को बेचने का काम चल रहा है।
मेघदूत को बेचने का चल रहा खेल
संजय शर्मा व बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह.प्रभारी विश्व चक्षु (Vishav Chakshu) ने कहा कि दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने शिमला.बिलासपुर के क्यारी बंगला में स्थित एप्पल कार्ट इन जोकि अब होटल मेघदूत प्रोजेक्ट से जाना जाता है। जिसमें कन्वेंशन सेंटर सहित अन्य विकास कार्य का शिलान्यास किया गया थाए जबकि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उदघाटन किया था। इसमें बेहतरीन कार्य होने के बावजूद उसे अब बेचने का खेल चल रहा है। वर्ष 2021 में होटल के लिए एक दिल्ली की कंसल्टेंट कंपनी ने एक बिड डेढ़ करोड़ की डाली गई थीए जिसे रद्द किया गया था। उसी कंपनी की ओर से अब 2025 में अढ़ाई करोड़ की बिड पर्यटन निगम सेक्रेटरी को दीए जिसमें रिवाइज्ड बिड का नाम देकर प्रस्तुत किया गया। एशियन डवलपमेंट बैंक एडीबी के तहत रेनोवेशन का बजट भारत दर्शन के तहत आया था। जिसमें उक्त होटल को न दिए जाने की बात कही गई थी।
नई निविदाएं क्यों आमंत्रित नहीं की गई
बीजेपी नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाए कि नई निविदाएं क्यों आमंत्रित नहीं की गई। नए टेंडर से काम क्यों नहीं किया गया। नादौन में 50 करोड़ का होटल व देहरा में किस आधार पर बनाया जा रहा हैए जबकि कांगडा को पर्यटन राजधानी (Tourism Capital) बनाने के लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई हैए उसे बताया जाए। अब कश्मीर हाऊस को पर्यटन निगम का कार्यालय बना दिया गयाए जबकि वह बेहतरीन होटल चल रहा था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के आखिर 30 करोड़ जमा न करवाकर 250 करोड़ केंद्र के अड़ा के रखे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हिमाचल फ़ॉर सेल करने का आरोप लगाते हुए जनता को जवाब देने की बात प्रदेश सरकार से कही है।
-राहुल कुमार

