हिमाचलः पांच मुखिया वाली पार्टी का क्या होगा हश्र, जल्द आएगा सबके सामने

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज

हिमाचलः पांच मुखिया वाली पार्टी का क्या होगा हश्र, जल्द आएगा सबके सामने

- Advertisement -

नाहन। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पांच मुखिया वाली कांग्रेस पार्टी का क्या हश्र होने वाला है, यह जल्द सबके सामने आएगा। नाहन में मीडिया से बातचीत के दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि हाल ही में शिमला में कांग्रेस के कार्यक्रम में भी इसका उदाहरण देखने को मिला है। बहुत से वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में कुर्सी को लेकर कांग्रेसियों में किस तरह से झगड़ा होता रहा, यह सबके सामने है। यहां तक कि मंच पर संबोधन के दौरान कांग्रेस के सभी वक्ताओं ने आपसी गुटबाजी को समाप्त कर आगे बढ़ने की बात कही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब खुले मंच से ही स्वयं कांग्रेसी नेता गुटबाजी को स्वीकार कर रहे हैं, तो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की क्या स्थिति होगी।


यह भी पढ़ें- सीएम जयराम ने किया श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का शिलान्यास, की ये घोषणाएं

प्रदेश बीजेपी में गुटबाजी को लेकर पूछे सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। इससे पूर्व जिला मुख्यालय नाहन के हिंदू आश्रम में शनिवार को बीजेपी का जिला स्तरीय ग्राम केंद्र प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। चले बूथ की ओर-बढ़े जीत की ओर विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता सुरेश कश्यप ने की। इस एक दिवसीय शिविर में प्रदेश के उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित जिला भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे। कश्यप ने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम केंद्रों के प्रमुखों विस्तारपूर्वक जानकारियों के साथ कार्यकर्ताओं के बीच जाएं, इसको लेकर प्रशिक्षण में उन्हें टिप्स दिए गए हैं, ताकि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच सही तरीके से पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में पार्टी विभिन्न तरह के सम्मेलनों का भी आयोजन करेगी। साथ ही भाजयुमो की एक बहुत बड़ी रैली भी प्रदेश में आयोजित होगी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Himachal Politics | latest news | himachal congress | political news | Himachal BJP
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है