-
Advertisement
आखिरकार रामलाल ठाकुर ने भी माना कांग्रेस दिशाहीन पार्टी: स्मृति ईरानी
Last Updated on September 17, 2022 by Vishal Rana
रामपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) रामपुर में नारी को नमन नामक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस सम्मेलन के दौरान जहां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ओर से करवाए गए विकास के बारे में बताया वहीं कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस को देखना चाहिए कि डबल इंजन वाली सरकार ने हिमाचल को क्या दिया है। आलोचना करना आसान होता है, मगर तारीफ करना मुश्किल होता है। बीजेपी देश के लिए काम कर रही है और कांग्रेस आराम कर रही है। सत्ता में कांग्रेस की वापसी की गुंजाइश नामुमकिन है।
यह भी पढ़ें:स्मृति ईरानी के दौरे का कांग्रेस करेगी विरोध, लौटाए जाएंगे गैस सिलेंडर
इन दिनों कांग्रेस के नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम लाल ठाकुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पेश किया है। इससे साफ है कि राम लाल ठाकुर ने भी माना है कि कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन पार्टी (Directionless and Leaderless party) है और हिमाचल में इस पार्टी में सीएम पद के कई दावेदार हैं। इस घटना से कांग्रेस की स्थिति बिलकुल साफ हो गई है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नए भारत के पथ प्रदर्शक पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार (Double Engine Government) ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। तीस साल बाद रामपुर को संस्कृत कॉलेज (Sanskrit College to Rampur) मिला, जिसका यहां के लोग महज सपना ही देख रहे थे। सपने दिखाना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है और यह पार्टी इसी कल्चर पर हमेशा कायम रहती है। कांग्रेसी अपनी किसी बात पर कायम नहीं रहते हैं। कांग्रेस ने तो यह भी चाहा था कि अटल सुरंग पूरी ना हो। मगर बीजेपी के प्रयास से यह सुरंग बनकर तैयार हो गई।
पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को अत्यधिक सम्मान दिया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं खुश हैं। पीएम मोदी ने देश को 11 करोड़ और हिमाचल (Himachal) ने 2 लाख से ज्यादा लोगों को शौचालय दिए। कांग्रेस ने इस छोटी सी मांग के बारे में कभी नहीं सोचा। जयराम सरकार की बदौलत जो लोग आयुष्मान भारत के दायरे में नहीं थे वे अब हिमकेयर के दायरे में आ गए हैं। डबल इंजन सरकार का फर्क पड़ता है और इसका अंतर साफ है। हमने बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सेंटर, नालागड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और ऊना में बल्क ड्रग पार्क दिया। इस अवसर पर मंत्री गोविंद ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रशीमधर सूद, जिलाध्यक्ष अजय श्याम, अध्यक्ष कौल नेगी, युवराज बोध, अनीता और कुलवीर भी मौजूद थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group